Jennifer Lopez से तलाक लेना Ben Affleck को पड़ेगा महंगा, एक्ट्रेस ने मांगा संपत्ति का बड़ा हिस्सा

हॉलीवुड के चर्चित सितारे जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज ने बेन अफ्लेक की 1231.5 करोड़ रुपये ($150 मिलियन) की संपत्ति का आधा हिस्सा मांगा है। यह कदम उन्होंने उन्होंने बदले की भावना के चलते उठाया है, जबकि लोपेज के पास खुद कहीं ज्यादा प्रॉपर्टी है। बेन अफ्लेक संग अपनी छोटी- सी शादी में ज्यादातर खर्चे जेनिफर ने ही उठाया था।

जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक हॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते थे। हालांकि, वक्त के साथ दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया है और उनके रिश्ते में खटास आ गई है। पिछले काफी वक्त से दोनों अलग- अलग रह रहे हैं।

हॉलीवुड में होगा एक और महंगा तलाक

जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक के बीच पहले से ही कई बार तलाक और अलगाव की खबरें सामने आ चुकी हैं। दोनों ने साल 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2004 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2021 में दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को नया मौका दिया और 2022 जुलाई में शादी कर ली। वहीं, अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता मुश्किल में आ गया है। बॉम्बशेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोपेज तलाक के समझौते में एफ्लेक की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मांगने से पीछे नहीं हट रही हैं।

संपत्ति को लेकर होगा घमासान

बेन अफ्लेक ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा जेनिफर लोपेज के साथ साझा किया था, लेकिन अब उन्होंने इसे अपने पास वापस लेने का फैसला किया है। लोपेज का कहना है कि उन्होंने भी इस संपत्ति में योगदान दिया है और इसलिए उन्हें इसका आधा हिस्सा मिलना चाहिए। इस मामले ने हॉलीवुड में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि ये विवाद किस दिशा में जाता है और क्या दोनों सितारे अपने रिश्ते को बचाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker