अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर पत्थरबाजी, बजरंग दल और VHP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

बीते सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही राजनीति गर्मायी हुई है। राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सभी मंत्रियों ने उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के बयान के बाद कई जगहों पर उनका विरोध किया गया और हिंसा की भी खबरें सामने आई हैं। 

वहीं, कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता हेमंग रावल का दावा है कि कल रात भाजपा, बजरंग दल और विहिप से जुड़े लोगों ने संसद में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर की गई टिप्पणी के विरोध में अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर पथराव किया। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Back to top button