इस बार 29 दिनों का ही होगा सावन माह, पांच सोमवार को रखे जाएंगे व्रत, जानिए तिथि

सनातन धर्म में सावन माह को पवित्र माना गया है। यह माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवालयों में अनुष्ठान भी किए जाते हैं।

सावन के प्रत्येक सोमवार को महादेव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। यही वह महीना है, जब कावड़ यात्रा निकाली जाती है और श्रद्धालु पवित्र नदियों के जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

कब शुरू होगा सावन माह

पंचांग के अनुसार 21 जुलाई को आषाढ़ माह खत्म होने जा रहा है। इसके बाद 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। वहीं, 19 अगस्त सावन की पूर्णिमा के साथ यह माह समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस बार सावन 29 दिन का ही रहेगा।

सावन में इस बार पांच सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे।

पहला सावन सोमवार22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार12 अगस्त
पांचवा सावन सोमवार19 अगस्त

चार मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे

सावन माह में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। सुहागिन महिला पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए, तो वहीं कुंवारी युवतियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है। इस बार चार मंगला गौरी के व्रत रखे जाएंगे।

पहला मंगला गौरी व्रत23 जुलाई
दूसरा मंगला गौरी व्रत30 जुलाई
चौथा मंगला गौरी व्रत6 अगस्त
चौथा मंगला गौरी व्रत13 अगस्त
Back to top button