छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने 29 माओवादियों की मौत को लेकर कही यह बात
16 अप्रैल 2023 मंगलवार का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हो गया है। क्योंकि इस दिन छत्तीसगढ़ में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 29 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस बड़ी सफलता के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह नक्सलियों के खात्मे का आगाज है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बड़ी घटना के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला कांकेर बिछिया क्षेत्र के अंतर्गत आपाटोला के जंगल में DRG, BSF के जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में हमारे तीन जवान घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। अभी वह जवान खतरे से बाहर है उनकी स्थिति सामान बनी हुई है। वही हमारे जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। यह अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सफलता है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता पर सभी जवानों और सुरक्षाकर्मियों को बधाई भी दी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चर्चा करते हुए कहा कि इस बार नक्सली बड़ी वारदात की कोशिश में थे उनकी इस कोशिश को जवानों ने नाकाम कर दिया है। सीएम ने कहा कि देश के गृहमंत्री का संकल्प है बस्तर को नक्सली मुक्त बनाने का, जो अब धीरे-धीरे पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों से अपील करते हुए उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्य धारा में लौटने की बात कही है। सीएम ने कहा कि नक्सली शांति के लिए अगर तैयार हो जाएं तो उन पर न्याय किया जाएगा।
इसके साथ ही विपक्ष के द्वारा इस एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े करने पर सीएम ने कहा कि विपक्ष को हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना होता है। इन्होंने कभी सर्जिकल स्ट्राइक या फिर एयर स्ट्राइक की कल्पना भी नहीं की थी। यह घटना तो उनके प्रदेश की है, तो फिर कैसे सवाल खड़े कर सकते हैं। सीएम ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि अगर यह घटना किसी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।