सूर्य देव आज मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों को होगा भाग्योदय

सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है और सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। हिंदू पंचांग की गणनाओं के मुताबिक, सूर्य देव 13 अप्रैल को रात 9.15 मिनट बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे और 14 मई को शाम 6.04 बजे तक मेष राशि में ही रहेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव के लिए मेष राशि उच्च का स्थान हैं और इससे इन तीन राशि वाले जातकों को भरपूर लाभ होगा।
वृषभ राशि वालों को करियर में लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव 12वें भाव में गोचर कर रहे है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में वृद्धि मिल सकती है। विदेश में नौकरी मिलने का आसार हैं। इस दौरान वृषभ राशि वालों का भक्ति भाव या अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। शुभ कार्यों के कारण आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि वालों को मिलेगा सम्मान
मिथुन राशि के 11वें भाव में सूर्य देव गोचर कर रहे हैं। सूर्य देव के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। इस दौरान मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी तलाश पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
सिंह राशि के परिवार में शांति
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है और नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है।य़ अपार धन लाभ हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।