प्रेमी की दूसरी जगह शादी होने से नाराज थी प्रेमिका, शख्स के स्वजनों ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

प्रेमी द्वारा दूसरी जगह शादी करने से क्षुब्ध प्रेमिका शुक्रवार सुबह उसके घर पहुंच गई। उसने वहां विरोध जताया तो प्रेमी और उसके स्वजन ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। जिससे वह 40 प्रतिशत जल गई।

मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती का है। यहां रहने वाले युवक और थाना उत्तर क्षेत्र के सैलई निवासी युवती का आठ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह मार्च को प्रेमी ने दूसरी जगह शादी कर ली।

Back to top button