उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में पांचों सीटों पर 55 प्रत्याशी, पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 37 प्रत्याशी ऐसे हैं जो किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं। जबकि, शेष 18 प्रत्याशी निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरे हैं।

लोकसभा चुनाव में इस बार अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि, सबसे अधिक 14 प्रत्याशी हरिद्वार सीट पर हैं। अल्मोड़ा सीट के छह प्रत्याशी किसी न किसी दल तो एक प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है।

वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें से आठ राजनीतिक दलों के सिंबल पर तो दो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, गढ़वाल मंडल में टिहरी सीट पर 11 में से छह प्रत्याशी दलीय तो पांच निर्दलीय सांसद बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

जबकि गढ़वाल सीट पर तीन निर्दलीय तो हरिद्वार सीट पर सर्वाधिक सात प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वाधिक प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस, बसपा ने चुनाव मैदान में उतारे हैं।

सीट    प्रत्याशी— राजनीतिक दल— निर्दलीय

अल्मोड़ा     07         06             01
नैनीताल     10         08             02
टिहरी      11         06             05
गढ़वाल     13         10             03
हरिद्वार     14         07             07

किस दल के कितने प्रत्याशी

भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने प्रदेश में सभी पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने चार, यूकेडी और भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने तीन-तीन सीटों पर दावेदारी की है। बहुजन मुक्ति मोर्चा, अखिल भारतीय परिर्वतन पार्टी और उत्तराखंड समता पार्टी दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं उपपा, सैनिक समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय चेतना पार्टी, भारत की लोक जनशक्ति पार्टी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है।

Back to top button