माली में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे बस गिरने से 31 लोगों की मौत

माली में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पश्चिमी शहर के केनीबा में उस समय हुई, जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना को लेकर परिवहन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार (27 फरवरी) को माली में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब बुर्किना फासो की ओर जा रही एक बस देश दक्षिण-पूर्व स्थित एक पुल से गिर गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे हुआ। इस दुर्घटना का कारण वाहन से ड्राइवर के नियंत्रण हटने को बताया जा रहा है।

पश्चिम अफ्रीका में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, जहां सार्वजनिक परिवहन अक्सर अत्यधिक भरा होता है और खराब तरीके से नियंत्रित होता है। संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल 2 फीसदी हिस्सा है।

Back to top button