MP में प्रेमी जोड़े ने देर रात खेत में जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, युवती की मौत

वैलेंटाइन डे के मौके पर खंडवा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार देर रात खेत में जाकर जहर खा लिया। साथ जीने-मरने की कसमे खाने की चक्कर में प्रेमी जोड़े ने यह गलत कदम उठा लिया। यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिया में घटी है। 

युवती ने तोड़ा दम 

प्रेम प्रसंग के चलते रोशनी पुत्री शिवकरण और देवेंद्र पुत्र सखाराम ने मंगलवार रात को खेत मे जाकर जहर खा लिया। जब स्वजनों की इस बात की जानकारी हुई तो दोनों को गंभीर हालत में रात को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं देवेंद्र का उपचार जारी है।

यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था: मृतिका के पिता

मृतिका के पिता शिवकरण ने बताया की गांव का यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था, उसे समझाइश भी दी गई लेकिन कल रात को बेटी को ले जाकर दोनो ऐसा गलत काम किया हमे इसकी उम्मीद नहींं थीं।

आखिर कैसे मिली जानकारी? 

देवेंद्र के पिता ने बताया की रात एक बजे तक देवेंद्र घर नहीं आया। उसे फोन लगाया तो कहने लगा की हमने खेत में जहर खा लिया है। लड़की के स्वजन और हम खेत पहुंचे दोनो को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

जांच के बाद सामने आएगा सच

इस संबंध मे टीआई संजय पाठक ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। दोनो को घटना स्थल से स्वजन सीधे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां लड़की की मौत होने की सूचना है। लड़का गंभीर है दोनो ने आत्महत्या क्यों की है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Back to top button