रायपुर में राम मंदिर के दर्शन कर परिसर की सफाई करने लगे केंद्रीय मंत्री शेखावत, कांग्रेस पर साधा निशाना

मोदी सरकार में वर्तमान में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत‌ आज छत्तीसगढ़ की‌ राजधानी रायपुर पहुंचे‌ है।‌ रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद मंत्री शेखावत‌ सबसे पहले वीआईपी रोड़‌ स्थित राम मंदिर पहुंचे हैं। राम मंदिर में दर्शन करने के बाद स्वच्छता अभियान के तहत मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर परिसर में साफ सफाई की है।‌ इसके सांथ ही उन्होंने राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ पहुंचने और देश भर में राम मंदिर‌ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उस्ताह पर 500 साल सनातन धर्म की जीत बताया‌ है। 

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज 500 सालों के बाद भगवान राम अपने घर में प्रवेश करने वाले हैं। यही‌ सेवा और संकल्प से राम के आदर्श को अपने जीवन में सभी को उतारना चाहिए। इसके साथ ही मंत्री शेखावत ने कांग्रेस के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ‌में न जाने को लेकर कहा‌ है कि मै ऐसी‌ कई घटनाओं के बारे में बता सकता‌ हूं। जब‌ पूरा देश गर्व कर रहा हो तो कांग्रेस उस बात का विरोध कर रही हो। यह कोई पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने अपने चरित्र के बारे में बताया‌ हो‌। साथ ही मंत्री गजेंद्र ने कहा कि 55 सालों में देश में कांग्रेस के शासन के दौरान उत्तर-पूर्व भारत‌ को उपेक्षित रखा गया‌ था। इसे अलग करने की साजिश कांग्रेस के शासन के दौरान हुई है। आज‌ पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे उत्तर- पूर्व भारत समेंत मणिपुर का विकास भी किया‌ गया है। 

बतादें कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री‌ गजेंद्र सिंह शेखावत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहुंचे हैं। यहा से महासमुंद जिले पहुंचकर जिला पंचायत आफिस में आयोजित प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों की संभाग वार समीक्षा करेंगे। 

Back to top button