UP: बेसमेंट में चल रही थी खुदाई, अचानक भरभरा कर गिर पड़ी इमारत, मची हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आर्यनगर में अनिल द्विवेदी के मकान में बेसमेंट खुदाई का काम चल रहा था। सुबह अचानक बिल्डिंग आगे की तरफ लचक गई। इसपर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने स्केल से बिल्डिंग नाप कर देखा तो शिकायत सही पाई। इसके बाद आनन-फानन में परिसर और उसके आसपास के इलाके को खाली करवाया गया। तभी अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी।

Back to top button