26 दिसंबर 2023 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

मेष राशि:- मंगल का परिवर्तन नए अनुबंध या नई नौकरी दिला सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि:- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मंगल दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा।

मिथुन राशि:- मंगल आपके लिए सुखद होगा। व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि कराएगा।

कर्क राशि:- आपकी राशि से छठे मंगल झगड़ा-विवाद, चोट का भय दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- मंगल का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों के लिए उत्तम है।

कन्या राशि:- सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला राशि:- मंगल का परिवर्तन किए गए पुरुषार्थ के लिए उत्तम होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि कराएगा।

वृश्चिक राशि:- जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगल आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु राशि:- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा फलीभूत होगी।

मकर राशि:- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि:- मंगल का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि:- मंगल का परिवर्तन शासनसत्ता के लिए उत्तम होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Back to top button