मास्टरमाइंड ललित झा की 5 जनवरी तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

13 दिसंबर के दिन संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में मास्टरमाइंड कहे जा रहे ललित झा की पुलिस रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई।

ललित झा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई।

इससे पहले घटना में लिप्त अन्य चार आरोपी सागर शर्मा, नीलम, मनोरंजन और अमोल की भी पुलिस रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ाई गई थी।

ट्रालय कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें नीलम को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया था।

Back to top button