19 दिसंबर 2023 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि:- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में शांति रहेगी।

मिथुन राशि:- आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको करियर में कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जो आपको शीर्ष पर ले जाएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे।

कर्क राशि:- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर के बड़ों से सलाह लेकर की किसी काम की शुरुआत करें। काम अधिक होने के कारण व्यस्त रहेंगे। कर्क राशि वालों को आप परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रगति वाला रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें आप दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि:- आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पैसा कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि:- आज का दिन वैवाहिक जीवन में कुछ अशांति लाएगा, इसलिए आज आपको इसे सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। फिजूल के विवाद से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम तक आपको शुभ समाचार मिलेगा। संचार साधनों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। परिवार में शांति रहेगी।

धनु राशि:- आज का दिन व्यापार में कठिनाइयों से भरा रहेगा क्योंकि आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर राशि:- आज का दिन धार्मिक रहेगा। अचल संपत्ति के मामले में लाभ हो सकता है। अपने आसपास होने वाली घटनाओं के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी, जिससे आपकी शिकायत दूर होगा। रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि:- आपकी दिनचर्या बदल जाएगी। माता-पिता आपको खुश देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, आप उससे काफी देर तक बातें करेंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker