राघव चड्ढा की संसद सदस्यता हुई बहाल, राज्यसभा में फिर आएंगे नजर…

आम पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सदस्यता को बहाल कर दिया है। भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश प्रस्ताव को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया।

सदस्य बहाल होने पर राघव चड्ढा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है। मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Back to top button