मनीष सिसोदिया को धनतेरस पर मिली बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले होगी घर वापसी

दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलने की अनुमति दी है। बता दें, सिसोदिया को इससे पहले भी अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द की थी। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

Back to top button