गणेशोत्सव पर इस बार घर पर बनाएं गणेश जी की प्रतिमा, जानिए तरीका…

19 सितंबर से गणेशोत्सव का आरम्भ हो रहा है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्‍सव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में यदि आप घर पर आप गणपति जी की स्‍थापना कर रहे हैं तो इस बार अपने हाथों से ईको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनाएं। बेहद सरलता से घर में उपस्थित चीजों से आप गणेश जी की प्रतिमा बना सकते हैं। आइये बताते है मिट्टी से गणपति बनाने का तरीका-

गणपति बनाने का तरीका:-

घर पर आप गणपति दो तरीकों से बना सकते हैं। एक तो आटे से तथा दूसरा मिट्टी से। मिट्टी से बनाने के लिए इसे  चार टुकड़ों में से बांट लें और फिर हिस्सा लें, इसे चपटा करें तथा अपनी प्रतिमा का आधार बनाएं। अब इसके किनारों को चिकना करने के लिए एक स्केल का उपयोग करें। अब प्रतिमा में गोल आकार का धड़ बनाएं तथा प्रतिमा के शरीर, दोनों को चिपकाने के लिए पानी की 2-3 बूंदों का उपयोग करें। प्रतिमा के पैर, हाथ और सूंड बनाने के लिए चार लंबे रोल बनाएं। फिर दो रोल को प्रतिमा के धड़ से चिपका दें। एक रोल लें, इसे प्रतिमा के चारों तरफ पैरों के ठीक ऊपर लपेटें। एक हाथ को ऊपर की तरफ चपटा करें जिससे यह आशीर्वाद की तरह दिखे।

प्रतिमा के लिए हथेली बनाएं। अब गेंद के आकार में एक मिट्टी के टुकड़े को रोल करें, इसे शरीर के ऊपर रखें। वह प्रतिमा का सिर है। लंबे रोल का अंतिम टुकड़ा लें और इसे सिर के बीच में रखें। अब आप सूंड लगाएं तथा सिरे को नुकीला लुक भी दे सकते हैं। गणपति प्रतिमा के कान, आंख और लड्डू के लिए छोटे आकार के गोले बना लें। कानों को चिपकाएं और उन्हें चपटा करें। फाइनल टच दें और गणपति की प्रतिमा को चौकी पर रखें।

Back to top button