महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बड़ा ऐलान, 100 रुपये में मिलेगी एक-एक किलो दाल, चीनी, सूजी और तेल

मुंबई, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य के करोड़ों लोगों को सरकार 100 रुपये में राशन किट देगी। शिंदे कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने अन्य कई फैसलों पर भी अपनी मुहर लगाई है।

100 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?

राज्य सरकार 100 रुपये में राशन कार्ड धारकों को किट देने जा रही है। राशन किट में एक किलो सूजी, एक लीटर खाना पकाने का तेल, एक किलो चना दाल और एक किलो चीनी होगी।

शिंदे कैबिनेट के अन्य फैसले

  • प्रदेश के 17 जिलों के सभी सभी आदिवासी बाड़े, पाड़े अब मुख्य सड़क से जुड़ेंगे।
  • आईटीआई में कारीगर प्रशिक्षुओं के लिए ट्यूशन फीस में वृद्धि की गई। अब 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • मुंबई प्रेस क्लब को फोर्ट में पुनर्विकास की अनुमति।
  • महाराष्ट्र कैसीनो अधिनियम निरस्त किया गया।
  • केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य में पोषण अभियान कार्यक्रम। राज्य की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
  • सहकारी समितियां एवं सदस्य अध्यादेश 2023 निरस्त।
  • माध्यमिक न्यायालयों के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों की पेंशन में संशोधन

राज्य सरकार ने बीते साल भी 100 रुपये में राशन किट दी थी। प्रदेश के लोगों को गुढी पाडवा और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर राशन कार्ड धारकों को 100 रुपये में राशन किट दी थी।

Back to top button