उत्तराखंड: देहरादून समेत इतने जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए…

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत राज्य के सात जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 19 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। राज्य में इस तरह का मौसम अभी 19 अगस्त तक बना रहेगा।

इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही भूस्खलन, चट्टाने खिसकने, जलभराव और सड़कों के बंद होने को लेकर भी चेताया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

Back to top button