छत्तीसगढ़: पत्नी की हत्या कर दो दिन तक शव के साथ सोता रहा, पढ़ें पूरी खबर…

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद आरोपी लाश के साथ ही सोता रहा। बताया जा रहा है कि हत्‍यारे पति ने दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था।

दो दिन तक लाश के साथ सोता रहा आरोपी पति

दरअसल, मामला रायपुर के टिकरापारा थाने का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी की दो दिन पहले हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्‍यारे पति ने अपनी पत्‍नी की लाश को बिस्तर में छिपाकर कर रख दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति, लाश के साथ ही सोता रहा।

लाश से बदबू आने पर हुआ घटना का खुलासा

हालांकि, जब घटना के दो दिन बीत गए तो लाश से बदबू आने लगी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को महिला की हत्या के बारे में पता चल पाया। पुलिस ने महिला की हत्या के संदेह के आधार पर उसके पति को हिरासत में लिया।

पुलिस ने पति पर जताया हत्या का शक

पुरानी बस्‍ती थाना के सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि टिकरापारा थाने में एक महिला की हत्‍या की घटना सामने आई है। आशंका है कि महिला की हत्‍या को अंजाम उसके पति ने दिया है। सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि हत्‍या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Back to top button