लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार बने नए थल सेना उप प्रमुख, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को नए भारतीय सेना उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, जो अब तक सेना उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे, उनको दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वह लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर की जगह लेंगे, जो 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एमवी सुचिंद्र के बारे में

जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार नियंत्रण रेखा पर 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। जनरल कुमार व्हाइट नाइट कोर की कमान भी संभाल चुके हैं। वह आर्मी हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस और डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस के पदों पर रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने असम रेजीमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट कर्नल ऑफ द रेजीमेंट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

Back to top button