घर और ऑफिस में किस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी, जानिए वास्तु शास्त्र…

समय का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। एक बार वक्त चल गया तो वापस नहीं आता है। केवल एक चीज जो हमें सही समय बताती है, वह घर और ऑफिस की घड़ी है। वास्तु शास्त्र में घड़ी का का महत्व अनूठा है। वहीं घड़ी को कहां और कैसे स्थापित करना है। इसके बारे में भी कई संदर्भ है। घड़ी किस दिशा में लगाएं। इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है। अगर आप इसे गलत दिशा पर लगाते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में घड़ी बहुत महत्वपूर्णि भूमिका निभाती है। समय के हिसाब से ही काम शुरू और खत्म होते हैं। वास्तु शास्त्र में घड़ियों के संबंध में कई बातें कही गई हैं।

– दरवाजे के ऊपर घड़ी न लगाएं। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है।

– घड़ी चाहे घर में हो या ऑफिस में। इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

– घड़ी को पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाएं। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। अगर आप इन दिशाओं में घड़ी लगाते हैं तो न सिर्फ आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, बल्कि काम भी अच्छे से होते हैं।

– अपनी घड़ी को कभी भी बंद करके न रखें। बंद घड़ियां अशुभ मानी जाती हैं।

– घड़ी को आगे या पीछे न लगाएं बल्कि सही समय सेट करें।

– घर में गोल या चौकोर आकार की घड़ी लगानी चाहिए।

Back to top button