आंखों के नीचे से डार्क सर्कल गायब करने के लिए लगाएं ये मास्क

खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि चेहरे के बाकी हिस्सों से भी झलकती है। जी दरअसल सुंदर आंखे महिलाओं की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देती है। जी दरअसल लंबे समय तक लैपटॉप के आगे काम करने से, देर रात तक मोबाइल चलाने से और बेकार लाइफस्टाइल के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने लगते हैं। हालाँकि आंखों के नीचे से डार्क सर्कल कम करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे अपनाए जा सकते हैं और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनानास से बना मास्क- आप अनानास से बना मास्क इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल कम कर सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए सबसे पहले अनानास को ब्लेंडर में पीस लें। फिर इस मास्क को आंखों के नीचे लगाएं। कम से कम 20 मिनट के बाद आंखों को नॉर्मल पानी से साफ कर दें। यह मास्क आंखों के डार्क सर्कल्स भी कम करेगा और स्किन को भी हाइ़ड्रेट रखेगा। 

एवोकाडो और एलोवेरा से बना मास्क- एवोकाडो और एलोवेरा से बने मास्क का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स कम कर सकते हैं। जी दरअसल नियमित रुप से मास्क इस्तेमाल करने से त्वचा भी चमकदार होगी। इसके लिए एवोकाडो को अच्छे से पीस लें फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार किए गए पेस्ट को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी से बना मास्क- स्ट्रॉबेरी से बना मास्क भी आप आंखों के डार्क सर्कल्स कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल इसमें विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी आपकी रंगत निखारने और त्वचा को हाईड्रेट रखने में मदद करता है। इसके लिए आप 3-4 स्ट्रॉबेरी लें। इस अच्छे से ब्लैंड कर लें। ब्लैंड करके गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट में गुलाब जल और विटामिन-ई तेल मिलाएं। तीनों चीजों से मास्क तैयार कर लें। मास्क को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें।

कीवी और दही से बना मास्क- कीवी और दही से बना मास्क भी आप आंखों के नीचे से डार्क सर्कल दूर करने के लिए लगा सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए कीवी को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। तैयार किया गया पेस्ट आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखों को सादे पानी से धो लें।

Back to top button