महाराष्ट्र में जिम में वर्कआउट के दौरान 67 साल के व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में कल एक जिम में कसरत करने के दौरान 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया कि प्रह्लाद निकम शाम करीब साढ़े सात बजे जिम में नियमित व्यायाम कर रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Back to top button