चेन्नई से दोहा जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रा टली

चेन्नई से 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहे एक निजी विमान में शुक्रवार तड़के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान रनवे से वापस लौट गया। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि विमान हवाईपट्टी पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी गड़बड़ी का पता चला और पायलटों ने रनवे से वापस लौटने की अनुमति मांगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, काउंटरों पर लंबी कतार, एयरलाइन सेवाएं प्रभावित

उन्होंने बताया कि 139 यात्रियों को विमान से उतारा गया और शहर के होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद यात्रियों के गंतव्य के लिए आगे बढ़ने की संभावना है। विमान में चालक दल के पांच सदस्य थे।

Back to top button