सेंसेक्स 84 पॉइंट की गिरावट के साथ 56975 पर बंद, IT शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 84.88 पॉइंट या 0.15% की गिरावट के साथ 56,975.99 पर जबकि निफ्टी -33.45 (-0.2%) अंक फिसलकर 17,069.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, NTPC, पावर ग्रिड, HDFC, अल्ट्रा टेक सीमेंट और ITC में सबसे ज्यादा बढ़त रही।

सेंसेक्स 631.42 पॉइंट या 1.11% की गिरावट के साथ 56,429.45 पर खुला जबकि निफ्टी 176.30 (1%) अंक फिसलकर 16,925.25 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और IT शेयर्स में रही। BSE का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट रही। मिड कैप में अजंता फार्मा, जील, सुप्रीम इंडस्ट्री, सुप्रीम इंडिया, इंडुरेंस, वरूण बिवरेज, बजाज होल्डिंग और टाटा पावर में तेजी रही, जबकि क्लीन, आइडिया, AB कैपिटल, अपोलो हॉस्पिटल, ऑयल, माइंड ट्री, अशोक ले लैंड और जेएसडब्लू एनर्जी में गिरावट रही। स्मॉल कैप में टाटा केमिकल, गोकलदास एक्सप्रेस, वादीलाल इंडस्ट्री, यारी, चेन्नई पेट्रो और कैन फिन होम्स में तेजी रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker