यूक्रेन में दखल देने पर पुतिन ने दी परमाणु हमले की धमकी

दिल्ली: यूक्रेन युद्ध के दो महीने गुजरने के बाद भी युद्ध की तपिश कम नहीं हो रही है, बल्कि दुनिया पर परमाणु हमले का संकट गहराता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इशारों में पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। पुतिन का इशारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमट की तरफ था।

बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- बाहर (यूक्रेन में) जो हो रहा है अगर कोई उसमें दखलअंदाजी करने का इरादा रखता है, तो उन्हें पता होना चाहिए ये रूस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जो कोई भी रूस को धमकी देगा उसे हम बिजली की तेजी से और घातक तरीके से जवाब देंगे। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा- हमारे पास इसके लिए सभी जरूरी हथियार हैं। हमारे पास ऐसे हथियार भी हैं जिन पर कोई और घमंड नहीं कर सकता। हम उनके बारे में शेखी नहीं बघारना चाहते, लेकिन हम उनका इस्तेमाल करेंगे। यूक्रेन के मामले में दखलअंदाजी करने वाले देश अगर हमें धमकी देते हैं तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से भी हिचकिचाएगा नहीं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker