यूपीपीबीपीबी नए साल 2022 में शुरू कर सकता है 25000 कांस्टेबल भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको livehindustan.com पर भी सबसे पहले अपडेट मिलेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) नए साल 2022 में कांस्टेबल जीडी के 25000 पदों पर भर्ती शुरू कर सकता है। यूपी पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी में लगे युवाओं के लिए नया साल सरकारी नौकरी का शानदार अवसर देने वाला साबित हो सकता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको livehindustan.com पर भी सबसे पहले अपडेट मिलेगा।

करीब दो महीने पहले यूपी पुलिस डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन भर्ती बोर्ड को भेजा था। ऐसे में उम्मीद थी कि साल 2021 अंत तक यानी दिसंबर 2021 में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

लेकिन अब साल बीतने में चंद दिन ही शेष हैं ऐसे में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नए साल 2022 में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। बताया जा रहा है इन पदों कि लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है।

एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट भी नियमानुसार दी जाएगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (UP Police SI Recruitment) के 9534 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

यूपी पुलिस की इस भर्ती के लिए कई राज्यों के करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। यूपी पुलिस एसआई 9534 पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में चली लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के आंसर की भी जारी हो चुके हैं अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker