इन देशों में 15 साल में भी कर सकते हैं विवा

एस्टोनिया अब यूरोप का इकलौता राष्ट्र है, जहां शादी की उम्र सबसे कम है। यहां किशोर माता-पिता की मंजूरी के साथ 15 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं।

केंद्र की मोदी सरकार विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की तैयारी में है। हालांकि कई विपक्षी पार्टियां सरकार के इस फैसले से नाराज हैं। सपा नेताओं का तो ये तक कहना है कि अगर 18 साल में लड़की वोट देने के काबिल हो सकती है तो विवाह के लिए क्यों नहीं।

इससे उलट हम इस खबर में ये जानने की कोशिश करेंगे कि दुनियाभर के देशों में लड़कियों की शादी की उम्र क्या है? कुछ देशों में तो शादी की उम्र 15 वर्ष है। शुक्रवार को स्पेनिश सरकार ने घोषणा की कि वह शादी की उम्र 14 से बढ़ाकर 16 कर देगी ताकि इसे यूरोप के बाकी हिस्सों में भी पहल के रूप में शामिल किया जा सके।

एस्टोनिया अब यूरोप का इकलौता राष्ट्र है, जहां शादी की उम्र सबसे कम है। यहां किशोर माता-पिता की मंजूरी के साथ 15 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं।

दुनिया में औसतन लड़कों के लिए शादी की कानूनी उम्र 17 और लड़कियों के लिए 16 है, लेकिन कई देश अभी भी लड़कियों को बहुत कम उम्र में शादी करने की अनुमति देते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स राज्य सहित कई जगहों पर 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को न्यायाधीश की सहमति से असाधारण परिस्थितियों में शादी करने की अनुमति है। लेकिन कम विवाह आयु वाले कई देशों में विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के विवाह करने वालों की संख्या अधिक नहीं है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker