तालिबान ने लड़कियों को दी स्कूलों में लौटने की इजाजत

अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के मुद्दे पर दुनियाभर में कड़ी आलोचना झेलने के बाद तालिबान जल्द ही लड़कियों को स्कूल में लौटने की इजाजत देगा।

इसके साथ-साथ महिला टीचरों की भी स्कूल में वापसी होगी। तालिबान ने सोमवार को कहा कि लड़कियों को जल्द ही माध्यमिक विद्यालयों में लौटने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, यह अनुमति कब दी जाएगी इसके लिए जल्द ही एक समय निर्धारित किया जाएगा। न्यूज चैनल अल जजीरा के अनुसार अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती ने कहा, ‘मेरी समझ और जानकारी के अनुसार बहुत कम समय में सभी विश्वविद्यालय और स्कूल फिर से खुल जाएंगे और सभी लड़कियां और महिलाएं स्कूल और अपने शिक्षण कार्य पर लौट आएंगी।

‘ बता दें कि पिछले महीने तालिबानी सरकार ने सभी माध्यमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्देश दिया था।  हालांकि, शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में केवल पुरुष छात्रों को ही स्कूल जाने की अनुमति दी गई थी।

इसमें लड़कियों का जिक्र नहीं था, यह भी नहीं बताया गया था कि छात्राएं कब से स्कूल ज्वाइन करेंगी।

तालिबान ने अपने पिछले शासन (1996-2001) की नीतियों को नहीं दोहराने का आश्वासन देते हुए, कई वादों के साथ अफगानिस्तान में सितंबर में एक अंतरिम सरकार की घोषणा की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker