बिहार में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलों को दिसंबर तक विराम

बिहार, में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल दिसंबर तक विराम लग गया है। मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को दोबारा सेवा विस्तार दिया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा उन्हें तीन माह का फिर से सेवा विस्तार दिए जाने का पत्र बिहार सरकार को मिल गया है। अब त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर तक बिहार के मुख्य सचिव बने रहेंगे। 

राज्य सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा था। त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था।

सेवा विस्तार मिलने के बाद अब वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी श्री शरण का कार्यकाल दूसरी बार तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। 


 इसके पहले जुलाई से सितंबर तक के लिए उन्हें सेवा विस्तार मिला था। वह बिहार के दूसरे मुख्य सचिव हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। इससे पहले दीपक कुमार को भी दो बार सेवा विस्तार दिया गया था। 

1985 बैच के अधिकारी त्रिपुरारी शरण इस साल 1 मई को बिहार के मुख्य सचिव बनाए गए थे। उनके रिटायरमेंट की अवधि 30 जून को पूरी हो रही थी लेकिन राज्य सरकार द्वारा उनके एक्सटेंशन के लिये केंद्र सरकार के पास स्वीकृत पत्र भेजा गया था।

केंद्र सरकार ने उन्हें 3 महीने की अवधि का विस्तार भी दिया था। इस विस्तार के बाद त्रिपुरारी शरण 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाते लेकिन राज्य सरकार ने एक बार फिर से केंद्र को उनके दूसरे एक्सटेंशन के लिए पत्र भेजा था। इसके आधार पर अब अगले 3 महीने तक के लिए उन्हें एक्सटेंशन मिल गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker