शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, 50000 के नीचे लुढ़का सेंसेक्स

नई दिल्ली: सेंसेक्स में  1046.98 अंक या 2.06% फीसद की अब तक गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स अब 49,861.20 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी में 270 अंक लढ़ककर 14711 पर आ चुका है। बाजार लगातार पांचवें दिन टूटा है। बाजार में लगातार पांचवे दिन मुनाफावसूली हावी है।  PSU BANK और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।

आज हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स दोपहर तक 800 से ज्यादा अंक टूट चुका था। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ्टी में 191.00 अंकों की गिरावट थी। बता दें बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट है। वहीं  सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले सुबह बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 15 अंकों की तेजी के साथ 50905 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17 अंकों की बढ़त के साथ 14,999 के स्तर पर खुला।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker