कांग्रेस का पोस्टर वार, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लिखा हिंसा की पुजारिन

देशभर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बापू की सीख और आदर्शों को याद किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में गाँधी जयंती पर राजनीतिक सियासत भी जमकर हो रही है। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के मौके पर एक पोस्टर लगाया है, जो विवादों में आ गया है। पोस्टर में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को हिंसा की पुजारिन बताया गया है।

दरअसल गांधी जयंती पर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए पोस्टर से राजनीति गरमा गई है। इस पोस्टर में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए पूछा गया है कि आखिर भाजपा प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से कब निकालेगी। साथ ही इस पोस्टर में साध्वी प्रज्ञा को हिंसा की पुजारन बताया गया है।

ये पोस्टर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। इस पोस्टर में महात्मा गांधी और प्रज्ञा ठाकुर की फोटो है। इसमें महात्मा गांधी की फोटो के नीचे कैप्शन में अहिंसा के पुजारी लिखा है, जबकि प्रज्ञा की फोटो के नीचे कैप्शन में हिंसा की पुजारिन लिखा है। साथ ही पोस्टर में ये पूछा गया है कि, गोडसे को मानने वाली पार्टी क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से निकालेगी। गांधी जयंती पर ढकोसला करने वाले भाजपाई जवाब दें। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथू राम गोडसे को देश भक्त बता दिया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker