बदमाशों ने किसान को बंधक बना 3 लाख लूटे

बांदा,संवाददाता। बिजली मीटर चेक करने घर में घुसे बदमाशों ने किसान को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।


गुरुवार सुबह तकरीबन दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने किसान बृजेंद्र कुमार के घर मीटर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने उनके घर के अंदर किचन में लगे फ्रिज और कूलर को चेक करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने किसान का हाथ पैर साड़ी से बांधकर तमंचे के बल पर 900 रुपए छीन लिए।

इसके बाद घर में रखे बक्शें का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वही, किसान के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे।पड़ोसियों ने किसान बृजेद्र का हाथ-पैर खोला। वहीं, परिजनों ने थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार चैकी इंचार्ज पपरेंडा राजेश मिश्रा ने सीओ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सदर आनंद पांडे ने घटनास्थल की छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे मास्क लगाए थे। वहीं, गृह स्वामी ने बताया कि करीब तीन लाख की लूट हुई है। इसमें बेटी नीलू की शादी साल 2016 में पैलानी में हुई थी।

बेटी का भी जेवर रखा था। वह भी लूटकर ले गए। जावित्री देवी ने बताया कि एक दिन पहले अपनी बहन के यहां रामायण का पाठ होने पर लामा गई थी। इसमें मेरे सोने चांदी के जेवर थे। वह लेकर लुटेरे फरार हो गए। वहीं, सीओ सदर आनंद कुमार पांडे का कहना है कि सुबह करीब 10 बजे बुलेट पर सवार 3 व्यक्ति मीटर चेकिंग के बहाने घर में अंदर घुसे थे।

इनका कुछ पैसा और जेवर लेकर फरार हो जाते है। घटना के बाद सभी अधिकारियों ने मुआयना किया है। सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की जा रही है। आस-पास क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker