रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

हमीरपुर। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ब्रजकिशोर गुप्ता के दिशा निर्देश पर अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या वर्मा पत्नी डा. सुरेश कुमार कोरी ने विशाल रिक्सा रैली निकली। इस रैली के माध्यम से लोगो को जगरुक किया कि जो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से अपील की की हर घर तिरंगा होना चाहिये हर भारतीय को तिरंगे से जुड़ना चाहिये।

इस वर्ष देश मे 75वां अमृत महोत्सव माह पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सभी जनता को रैली निकाल कर जनता को जागरूक किया। सबसे अपील की हर घर मे तिरंगा लगाना और इस 75 आजादी का महापर्व मनाना है।

यह रैली वार्ड नं 14 डिग्गी से रवाना हुयी और फूलारानी, रमेड़ी, विद्यामंदिर रोड, किंग रोड, नौबस्ता, कालपी चैराहा, हाथी दरवाजा होते हुये महिला थाने के पास मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, विधायक सदर मनोज प्रजापती की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा रैली लिकाली गई।

जिसमें महिला थाने के पास उस रैली में शामिल हुये और वहां से बस स्टैंड किंग रोड सुभाष बाजार रमेड़ी होते हुये भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास समापन हुआ। रैली में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुये।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker