पंजाब के CM भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए, जानिए क्या है पूरा मामला

पंजाब के CM भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 जनवरी 2020 के एक मामले को लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे। जिला अदालत की तरफ से उन्हें पिछली तारीख में ही अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। मान के साथ पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिंह भी मौजूद थे। कोर्ट में सीएम भगवंत मान को चार्जशीट की कॉपी दी गई। जिसके बाद वो कोर्ट से रवाना हो गए। पंजाब सीएम से संबंधित ये मामला 2020 का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने एमएलए छाट्रावस के सामने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त आप के नेता और संगरूर से सांसद के व पार्टी के सात विधायकों पर पुलिस की काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

आज इससे पहले मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की  बैठक में भाग लेने संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हम नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे जो 2 दिनों तक चलेगी। हम बैठक में पंजाब से जुड़े पानी, किसानों के कर्ज, एमएसपी से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हुए। 

भगवंत मान ने कहा कि हमने दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी है। 2-3 किसान तकनीकी कारणों से बचे हैं, जिनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। हमने उन्हें भी करीब 200 नौकरियां दी हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker