28% बढ़ा GST कलेक्शन , जुलाई में GST से मिले 1.49 लाख करोड़ रुपए

दिल्ली: GST कलेक्शन जुलाई में बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

GST कलेक्शन जुलाई में बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की तुलना में ये 28% की बढ़ोतरी है। जुलाई 2021 में GST कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपए रहा था। वहीं जून यह 1.45 लाख करोड़ रुपए रहा था। अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा था। जुलाई का कलेक्शन दूसरा बड़ा GST केलक्शन है। मार्च के बाद से GST 1.40 लाख करोड़ के स्तर से ऊपर बना हुआ है।

जुलाई में CGST 25,751 करोड़ रुपए, SGST 32,807 करोड़ रुपए, जबकि IGST 79,518 करोड़ रुपए और सेस 10,920 रुपए था। इससे पहले जून में CGST 25,306 करोड़ रुपए, SGST 32,406 करोड़ रुपए, IGST 75,887 करोड़ रुपए और GST कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए रहा था।

मई में CGST 25,036 करोड़ रुपए, SGST 32,001 करोड़ रुपए, IGST 73,345 करोड़ रुपए और सेस 10,502 करोड़ रुपए था। GST लागू होने के बाद यह छठवीं बार और मार्च 2022 से लगातार पांचवीं बार है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था। अप्रैल में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था।

जून 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 17% बढ़कर 22,129 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 9,795 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 9,183 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker