पीड़ित ने थाने में ससुरालीजनो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी ग्रामीण ने बहन की शादी में आये बारात का स्वागत व द्वारचार की रश्म के बाद दहेज में अतिरिक्त रुपया की मांग के दौरान दुल्हन की तबियत खराब होने पर बारात वापस ले गए। पीड़ित ने थाने में ससुरालीजनो के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।

कुरारा क्षेत्र के पतारा गाँव निवासी रामकुमार पुत्र शीतल अहिरवार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन आरती 23 वर्ष की शादी जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के हरचन्दपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रामफल के साथ तय हुई थी। ससुराल वालों ने मेरी बहन की गोद भराई शारदीय नवरात्र में की थी।

तब मैने बीस हजार रुपए खर्च किये थे। 22 जून 2022 को शादी की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमे अजय दुल्हा बनकर बारात लेकर 9 बजे रात में पतारा आया तथा 150 से अधिक बराती आये थे। सबका स्वागत सत्कार किया गया तथा द्वारचार की तैयारी शुरू हुई। नाचते गाते बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंची तथा दरवाजे पर द्वारचार की रश्म पूरी की गई।

इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन दहेज में अतिरिक्त एक सोने की चेन की मांग करने लगे। जब मैने असमर्थता जताई तो वह बारात वापस ले जाने की बात कहने लगे। तब रिश्ते दारो के बीच बात हुई लेकिन बात नही बनी। जब यह बात दुल्हन बनी आरती को पता चली तो वह बेहोश हो गई। तब हमलोग उसको लेकर जिला अस्पताल गए।

तब उन्होने कहा कि लड़की को बीमारी है। हम शादी नहीं करेंगे तथा कहने लगे कि लड़की की तबियत सही हो जाये तो बिदा करा लेंगे तथा सभी बारात वापस चली गईं। 3 दिन बाद जब हम हरचंदपुर उनके पास गए तो उन्होंने भगा दिया। तथा अब बात करने को तैयार नहीं है। शादी तय कराने वाले बिचवानी की बात भी नही मान रहे हैं।

उसने बताया कि अभी तक मेरा शादी में 3 लाख रुपये खर्च हो गया है। तथा शादी भी नही हो पा रहीं है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित अपनी बहन व परिजनों को लेकर थाने में आकर पुलिस को जानकारी दी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker