रणजी फाइनल 2022 : मध्य प्रदेश मैच में निकला आगे

दिल्ली: मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई को करारा जवाब दिया है। मैच के तीसरे दिन स्टंप्स MP ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 27 रन बनाकर नाबाद हैं। शुभम शर्मा (116) और यश दुबे (133) ने बेहतरीन शतक जमाए।

MP ने पहली पारी के आधार पर मुंबई पर अब तक 6 रन की बढ़त बना ली है। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो इस बढ़त के दम पर MP पहली बार रणजी चैंपियन बन जाएगी। मुकाबले में अभी दो दिन का खेल बाकी है। मप्र ने दिन की शुरुआत 123/1 के स्कोर से की। यश दुबे ने 44 और शुभम शर्मा ने 41 रन से अपने निजी स्कोर को आगे बढ़ाया। इससे पहले हिमांशु मंत्री 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर LBW आउट हुए।

दूसरा दिन मुंबई के नाम रहा। उसकी ओर से सरफराज खान ने शतक जमाते हुए अपनी टीम का स्कोर 374 रन पहुंचाया। सरफराज खान ने शानदार जमाते हुए 134 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 243 गेंदों का सामना किया। इसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल है। 24 साल के सरफराज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक जमाया है। पिछली 14 रणजी पारियों में सरफराज एक तिहरा शतक, दो दोहरे शतक, चार शतक और तीन अर्धशतक जमाए हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker