संगीत सुनने के भी है कई फायदे,जाने किस समय सुने कैसा संगीत

दिल्लीः म्यूजिक कई मायनों में सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए म्यूजिक सुनना एक अच्छी थेरेपी मानी जाती है। म्यूजिक सुनने से न केवल मन शांत होता है बल्कि स्ट्रेस को भी दूर किया जा सकता है। डिप्रेशन से परेशान लोगों को तो महंगे ट्रीटमेंट या मोटी मोटी दवाई खाने से पहले एक बार म्यूजिक थेरेपी भी जरूर ट्राई करनी चाहिए। संगीत से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि मुझे मूड स्विंग हो रहा है। पर क्या आप जानते हैं, असल में क्या है मूड स्विंग की समस्या? बता दें, जब व्यक्ति का स्वभाव जल्दी-जल्दी बदलता है, मतलब उसे कभी गुस्सा आता है तो वो कभी खुशी से झूम उठता है। कभी तनाव महसूस करता है तो कभी दुखी, तो यह मूड स्विंग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में हमारे आसपास म्यूजिक के कई प्रकार मौजूद हैं, जिनको सुनने से मेंटल हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में म्यूजिकल ड्रीम्स की संस्थापक मीता नागपाल से । 

मेंटल हेल्थ के लिए म्यूजिक कैसे फायदेमंद-
1 – म्यूजिक सुनने से व्यक्ति का मूड अच्छा हो सकता है।
2 – म्यूजिक सुनने से न केवल तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि डिप्रेशन से भी राहत मिल सकती है।
3 – म्यूजिक मूड स्विंग की समस्या को दूर कर सकता है।
4 – म्यूजिक से वातावरण में पॉजिटिविटी आती है।

– यदि खाते वक्त म्यूजिक सुना जाए तो इससे कार्टीसोल लेवल कम हो सकता है। साथ ही व्यक्ति का मन खाने में भी लगता है। ऐसे में ऐसे समय पर सॉफ्ट म्यूजिक (Soft Music) सुनना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

– कुकिंग के समय म्यूजिक सुनने से न केवल तनाव को दूर किया जा सकता है बल्कि महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में क्लासिकल म्यूजिक (Classical Music) एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

– मेडिटेशन या योगा के दौरान म्यूजिक सुनने से कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि लोगों को लगता है कि म्यूजिक सुनने से उनका ध्यान बट जाएगा या वह सही से एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे, पर ऐसा नहीं है। यदि मेडिटेशन के दौरान इंडियन क्लासिक म्यूजिक,  साउंड्स ऑफ़ नेचर, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, क्रिश्चियन म्यूजिक आदि सुना जाएं तो इससे व्यक्ति का फोकस मेडिटेशन की तरफ और बढ़ सकता है। मेडिटेशन के दौरान म्यूजिक सुनने से ना केवल तनाव को दूर किया जा सकता है बल्कि इससे भूख को भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे हार्मोनल लेवल को संतुलित भी किया जा सकता है। मेडिसन के दौरान म्यूजिक नींद की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही यह फोकस बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker