अगले एक सप्ताह फिर भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें

दिल्लीः पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभों का असर ना के बराबर रह गया है। ऐसे में लखनऊ के लोग एक बार फिर भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक धीरे-धीरे तापमान और उसम बढ़ेगी। दो जून तक तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विभिन्न कारकों के कारण पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत पूरे राज्य का मौसम सुहाना था। गर्मी से राहत थी। बरसात भी हुई। पर शुक्रवार को गर्मी ने फिर दस्तक दे दी। दिन भर गर्मी रही। हां, हवा चलने से मामूली राहत रही। शुक्रवार को दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। वैसे बीच-बीच में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 29 मई से लेकर दो जून तक दिन का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल कोई सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। जून के पहले सप्ताह में भी गर्मी रहेगी। उधर, अगर पहली जून को केरल में मानसून दस्तक दे देता है तो यहां मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker