सेंसेक्स 106 पॉइंट फिसला , निवेशकों के 11.4 लाख करोड़ डूबे

दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 105.82 पॉइंट या 0.19% की गिरावट के साथ 54,364.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 61.80 पॉइंट या 0.38% की गिरावट रही। ये 16,240.05 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी शेयरों में रही। बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट से निवेशकों के 11.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कम होकर 248.3 लाख करोड़ रुपए हो गया है। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 449.42 पॉइंट या 1.98% की गिरावट के साथ 22,242.76 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 562.63 पॉइंट या 2.11% लुढ़ककर 26,078.58 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.10% की गिरावट ऑइल में देखने को मिली। जिंदल स्टील, वोल्टास और अडाणी पावर भी 5-6% गिरकर बंद हुए।

मल्टी स्पेशिएलिटी पेडियाट्रिक और गाइनी हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर की मंगलवार को स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग हुई है। BSE पर यह शेयर 506 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जबकि इसका इश्‍यू प्राइस 542 रुपए था। इस तरह लिस्टिंग पर शेयर ने निवेशकों को 36 रुपए प्रति शेयर निगेटिव रिटर्न दिया है। NSE पर ये 510 रुपए पर लिस्ट हुा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker