रूसी जनरल का दावा- यूक्रेन ने 18 देशों के 76 जहाज रोके

दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब दो महीने हो गए हैं। इसी बीच रूस के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर के जनरल मिखाइल मिजितसेव का दावा है कि यूक्रेन ने मारियुपोल समेत 7 बंदरगाहों पर 76 विदेशी जहाजों को आगे जाने से रोक दिया है। मिजितसेव ये भी कहा है कि 18 देशों के जहाजों को कीव अधिकारी आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इसके अलावा जहाजों के क्रू मेंबर्स को गोलीबारी की धमकी भी दी जा रही है। दूसरी तरफ युद्ध को रोकने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी है। इसी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सीजफायर के लिए आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मॉस्को में मिलेंगे। इसके अलावा वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन भी जाएंगे।

यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर रायसीना डायलॉग में शामिल होने नई दिल्ली पहुंची हैं। यहां पर उन्होंने चेतावनी दी है कि रूसी हमले का असर यूरोप की सीमा से परे भी होगा। इसके साथ ही उर्सुला ने मॉस्को और बीजिंग के बीच बढ़ते तालमेल पर पर बात की। रूस की आक्रामकता से इंडो-पैसिफिक रीजन भी प्रभावित हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker