हरबंस कपूर का निधन, BJP में शोक की लहर

पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा की विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूर्णीय क्षति है। दोपहर ढाई बजे दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे।

सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। उधर भजपा के मंत्री विधायकों ने कहा रविवार देर रात तक वह शादी विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कल आखिरी बार हुई चर्चा में वह देहरादून के विकास की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था इस बार कैंट विधानसभा से सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिलेंगे।

पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा की विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूर्णीय क्षति है। दोपहर ढाई बजे दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा।

करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे।

कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं।  कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।   

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker