केशव मौर्य पहुंचे विंध्याचल, किये विंध्यवासिनी के दर्शन

विभागीय समीक्षा बैठक कर अफसरों को दिये दिशा निर्देश
लखनऊ,संवाददाता। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विन्ध्याचल पहुंचकर आज मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

उन्होंने यज्ञ कुंड में हवन पूजन भी किया और मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लेकर अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां विभागीय निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

विन्ध्याचल नवरात्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा के प्रबंध हर साल की तरह इस बार भी किया है।

कोरोना की वजह से प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आज केन्द्र एवं राज्य सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्रियों ने देवी के दर्शन पूजन किए, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य स्वाति सिंह व बिहार के राज्यपाल आदि शामिल हैं।

विन्ध्याचल मेला मे आज समापन का अजीब नजारा दिखा। चैदह वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला मेला अब शान्त होने लगा है। श्रध्दालुओं का आना जाना अब भी लगा है।

धर्मादा कार्य के लिये लगे पंडाल उखड़ रहे हैं तो अस्थायी दुकानदार अपना सामान समेट कर लौटना शुरू कर चुके हैं।

तांत्रिक एवं नौ दिन पाठ के लिए यहाँ जुटे पुरोहित पंडित आज हवन पूजन कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा चुके हैं। अस्थायी लोगों का आशियाना उजड़ चुका है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ल ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के लिए लगायी गयी है। वैधानिक रूप से मेला कल ही समाप्त माना जायेगा।

मंदिर सुरक्षा में तैनात जवान अपनी पहली ड्यूटी के समान तैनात रहेगे। फिलहाल भीड़ शोरगुल जयकारे की गुंज शांत हो चुकी है। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों भी वापस लौट रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker