अवैध होर्डिंग से पटा है कस्बा

हाइवे किनारे लगी होर्डिंग दे रही दुर्घटनाओं को दावत

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के हाईवे किनारे सहित मुख्य सड़कों के मुख्य चौराहों पर अवैध होर्डिंग लगी हुई हैं। जिससे लोगों को तमाम परेशानियों के होने के साथ दुर्घटनाओं को भी दावत दे रहे हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर में लगे होर्डिंग्स को अभी तक नहीं हटाया गया है।विभिन्न राजनीतिक दलों के सहित विभिन्न विद्यालय अपने प्रचार प्रसार के लिए हाईवे के मुख्य स्थानों पर तथा बांदा मार्ग सहित कस्बे के अंदर प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

बिना शुल्क अदा किए यह लोग अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिससे नगर पंचायत के राजस्व की हानि हो रही है। वही नगर पंचायत इन अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ न तो कोई कार्यवाही कर रहा है और न ही शुल्क वसूल रहा है।

जिससे यह लोग अपनी मनमानी के हिसाब से होर्डिंग्स से नगर को पाट देते हैं। इन होर्डिंग की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं।

समय-समय पर हाईवे की देखरेख करने वाली पीएनसी कम्पनी हाईवे किनारे की होर्डिंग हटाने का काम करती है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से उन स्थानों पर हार्डिंग लग जाती हैं।

नगर पंचायत में बीते कई वर्षों से कस्बे में लगने वाली प्रचार-प्रसार की सामग्री का न तो कभी टेंडर दिया है और न ही खुद कभी वसूली करता है।

करीब तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने होर्डिंग लगाने और हटाने की टेंडर की विज्ञप्ति निकाली थी। जिस पर तीन व्यक्तियों ने होर्डिंग हटाने लगाने के टेंडर डाले थे।

लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने सर्वाधिक बोली लगाने वाले निविदादाता की बोली को उचित न मानते हुए निरस्त कर दिया था। उसके बाद दोबारा इस संबंध पर टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए हैं।

नगर पंचायत ईओ रवि यादव ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।साथ ही कस्बे में अवैध रूप से लगी होर्डिंग्स हटाई जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker