54 घंटे बीत गए, प्रियंका जी को कोर्ट में पेश नहीं किया: नवजोत सिंह

उत्तर प्रदेश में लखीमपुरी खीरी कांड के बाद मृतक किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की खिंचाई की और उस पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, सिद्धू ने भगवा पार्टी मानवाधिकारों पर हमला कर रही है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार तक नहीं रिहा किया गया और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को किसानों की हत्या के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस की पंजाब इकाई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेगी

नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को ट्वीट किया, ’54 घंटे बीत गए !! प्रियंका गांधी जी को किसी भी न्यायालय में पेश नहीं किया गया है… 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखना मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

बीजेपी और यूपी पुलिस:- आप संविधान की भावना का उल्लंघन कर रहे हैं, हमारे बुनियादी मानवाधिकारों पर हमला कर रहे हैं !!’

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker