भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति मंजूरी के साथ घोषित

29 सितम्बर, बांदा। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह तथा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला की संस्तुति मिलने के उपरांत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह द्वारा बुधवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह द्वारा घोषित की गई जिला कार्यकारिणी में दुर्गा प्रसाद चौरसिया, रेवती रमण मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, कमलाकांत द्विवेदी, विवेक सिंह तथा गौरव उर्फ गोलू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जबकि राम नरेश मिश्रा तथा कमल सिंह को जिला महामंत्री घोषित किया गया है। इसी तरह राजा तिवारी, प्रीति गुप्ता, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, धनंजय करवरिया, आर के प्रजापति तथा विजय पवार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

अजय तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह को जिला कार्यालय प्रभारी, रामकिशोर वर्मा को जिला कार्यालय सह प्रभारी, शिव विलास शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, आशीष अवस्थी को जिला सह मीडिया प्रभारी, अनिल पांडेय को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, श्रवण द्विवेदी को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है।

जबकि रावेंद्र सिंह विक्की, धर्मेंद्र सिंह पटेल, मनफूल पटेल, रामप्रकाश साहू, भानु प्रताप सिंह, अनूप भार्गव, सदाशिव अनुरागी, विद्यासागर मिश्रा तथा सुनील त्रिपाठी को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker