BJP विधायक के बयान पर बवाल

भाजपा विधायक और हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई।

शर्मा ने संवाद में यह भी कहा कि आज हमें अकबर महान को बताया जाता है लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए जंगल में छिपते रहे।

विधायक शर्मा ने सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद में अकबर-जोधाबाई के प्रसंग संदर्भ के दौरान राजपूतों पर यह टिप्पणी की। उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया।  विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें…ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।’ उन्हें यह टिप्पणी अब भारी पड़ गई है।

इसके संबोधनों के अंश सोशल मीडिया वायरल होने पर राजपूत समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी सामने आई है।

इसके बाद शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगते हुए कहा है कि मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति के संदर्भ में उन्होंने उक्त टिप्पणी की थी। राजपूत समाज हिंदूत्व का रक्षक रहा है और क्ष्रत्रिय वीरों की गाथाएं देश को हमेशा गौरवांवित किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker