पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर सुबह 11 बजे से एक घंटा तक विधानसभावार प्रदर्शन किया गया।

देहरादून में पार्टी के मुख्यालय में हुए प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पेट्रो उत्पादों की कीमत वापस लेने की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रेक्षागृह के सामने स्थित पेट्रोल पंप में पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker